देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकवादी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि वह एक पुलिस निरीक्षक और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य की हत्या में संलिप्त था।

श्रीनगर, 24 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि वह एक पुलिस निरीक्षक और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य की हत्या में संलिप्त था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के अरवानी इलाके के मुमनहाल गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी की मौजूदगी का पता लगते ही उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। बहरहाल, उसने आत्मसमर्पण करने से इंकार कर दिया और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।’’

प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी की पहचान शहजाद अहमद सेह के तौर पर हुई है जो कुलगाम के सेहपोरा का रहने वाला था।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार व्यक्ति को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी के तौर पर चिह्नित किया गया था और वह कई आतंकवादी मामलों में शामिल समूह का हिस्सा था।’’

उन्होंने कहा कि सेह पिछले वर्ष अक्टूबर में पुलिस निरीक्षक मोहम्मद अशरफ भट की अनंतनाग में हत्या में संलिप्त था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वह पिछले वर्ष अक्टूबर में कुलगाम के वाईकेपोरा में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या में भी शामिल था। वह इस वर्ष नौ अगस्त को अनंतनाग के लाल चौक पर भाजपा सरपंच एवं उनकी पत्नी की हत्या में भी संलिप्त था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान