विदेश की खबरें | एचआईवी का इलाज उपलब्ध, फिर भी क्यों जरूरी है उपचार की खोज?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिडनी, एक जुलाई (द कन्वरसेशन) एचआईवी के इलाज और रोकथाम के लिए बीते तीन दशक में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और आधुनिक दवाओं की मदद से एचआईवी अब एक ऐसा संक्रमण बन चुका है जिसका इलाज हो सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिडनी, एक जुलाई (द कन्वरसेशन) एचआईवी के इलाज और रोकथाम के लिए बीते तीन दशक में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और आधुनिक दवाओं की मदद से एचआईवी अब एक ऐसा संक्रमण बन चुका है जिसका इलाज हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कोई एचआईवी संक्रमित व्यक्ति समय पर और नियमित रूप से एंटीरेट्रोवायरल दवाएं लेता है, तो उसकी जीवन प्रत्याशा लगभग सामान्य होती है। साथ ही ये दवाएं संक्रमण को दूसरे व्यक्तियों तक फैलने से भी रोकती हैं।

हालांकि, एचआईवी का कोई प्रभावी टीका अब तक विकसित नहीं हुआ है। लेकिन उच्च जोखिम वाले लोगों के लिए संक्रमण से बचाव के लिए प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (पीआरईपी) नामक प्रभावी दवाएं उपलब्ध हैं, जो रोजाना या जरूरत के अनुसार ली जा सकती हैं। हाल ही में अमेरिका में छह महीने तक सुरक्षा देने वाला इंजेक्शन भी स्वीकृत हुआ है।

*** इलाज के बावजूद उपचार की खोज क्यों जरूरी है?

विशेषज्ञों का कहना है कि एचआईवी की दवाएं और पीआरईपी तभी कारगर हैं जब उनकी सतत आपूर्ति बनी रहे। लेकिन विश्व के कई हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाओं की सीमाएं, दवाओं की महंगी कीमत और राजनीतिक अस्थिरता इन उपायों को फलीभूत होने की बात तो दूर, उन्हें कमजोर बना देती है।

उदाहरण के तौर पर, अमेरिका द्वारा हाल में अपनी विदेशी सहायता (यूएसएआईडी) में कटौती करने से कई निम्न-आय वाले देशों में एचआईवी दवाओं की आपूर्ति खतरे में पड़ गई है। इसी तरह पीआरईपी इंजेक्शन की ऊंची लागत के कारण इसे उन देशों में उपलब्ध कराना मुश्किल है जहां एचआईवी का बोझ सबसे अधिक है।

यह उपचार और रोकथाम के लिए वर्तमान दृष्टिकोण की कमजोरी को दर्शाता है। एचआईवी दवा की एक सुरक्षित, निर्बाध आपूर्ति की आवश्यकता है, और इसके बिना, लोगों की जान जाएगी और एचआईवी के नए मामलों की संख्या बढ़ जाएगी।

एक और उदाहरण छमाही पीआरईपी इंजेक्शन है जिसे हाल ही में अमेरिका में मंजूरी दी गई है। इस दवा में एचआईवी को नियंत्रित करने की बहुत संभावना है बशर्ते इसे सबसे अधिक एचआईवी बोझ वाले देशों में उपलब्ध और सस्ता बनाया जाए।

लेकिन कम आय वाले देशों के लिए इस महंगी दवा तक पहुंचने की संभावना अनिश्चित दिखती है, भले ही इसे इसकी वर्तमान लागत के एक हिस्से से बनाया जा सके, जैसा कि कुछ शोधकर्ता कहते हैं।

*** क्या एचआईवी से कुछ लोग ठीक हुए हैं?

अब तक सात से अधिक मामले सामने आए हैं जहां एचआईवी संक्रमित व्यक्ति में संक्रमण के कोई चिन्ह नहीं मिले। लेकिन ये सभी मरीज कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें बोन मैरो ट्रांसप्लांट की आवश्यकता थी। उन्हें ऐसे डोनर से बोन मैरो प्रतिरोपण किया गया जिनके शरीर में एचआईवी रिसेप्टर मौजूद नहीं थे।

हालांकि यह तरीका जोखिमपूर्ण और महंगा है और बड़े पैमाने पर लागू नहीं किया जा सकता। इसलिए विशेषज्ञ वैकल्पिक इलाज की खोज जारी रखने पर बल दे रहे हैं।

*** क्या हालिया ‘सफलता’ इलाज की दिशा में निर्णायक है?

ऑस्ट्रेलिया में हुए एक प्रयोग में शोधकर्ताओं ने एमआरएनए आधारित एक नैनोपार्टिकल विकसित किया है जो एचआईवी संक्रमित कोशिकाओं को ‘‘छिपे हुए’’ एचआईवी वायरस को उजागर करने के लिए प्रेरित करता है। इससे रोग प्रतिरोधक तंत्र या दवाएं वायरस को खत्म कर सकती हैं।

यह प्रयोगशाला स्तर पर सफलता है, लेकिन अभी इसका मानव परीक्षण होना बाकी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इलाज की दिशा में ऐसे कई कदम और अनुसंधान आवश्यक हैं जो समय और संसाधनों की मांग करते हैं।

***क्या निष्कर्ष निकाला जाए?

विशेषज्ञ मानते हैं कि जब तक एचआईवी के लिए कोई सुरक्षित, किफायती और प्रभावी इलाज नहीं विकसित हो जाता, तब तक रोकथाम और उपचार की मौजूदा रणनीतियों पर भरोसा करना होगा। इसके लिए सभी को बराबरी से जांच, पीआरईपी और दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी