जरुरी जानकारी | हिताची एनर्जी का जून तिमाही का मुनाफा 79.85 प्रतिशत बढ़कर 2.41 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड (एचईआईएल) का चालू वित्त वर्ष (2023-24) की अप्रैल-जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा 79.85 प्रतिशत बढ़कर 2.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने शेयर बाजारों का भेजी सूचना में कहा है कि आमदनी बढ़ने से उसके मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड (एचईआईएल) का चालू वित्त वर्ष (2023-24) की अप्रैल-जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा 79.85 प्रतिशत बढ़कर 2.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने शेयर बाजारों का भेजी सूचना में कहा है कि आमदनी बढ़ने से उसके मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।

वित्त वर्ष 2022-23 की इसी अवधि में कंपनी ने 1.34 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी की कुल आय भी एक साल पहले की समान तिमाही के 991.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,043 करोड़ रुपये हो गई।

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी का खर्च बढ़कर 1,039.62 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 989.21 करोड़ रुपये था।

एक अलग बयान में कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एन वेणु ने कहा, ‘‘हम विकास की गति को बनाए रखने के लिए अपनी परिचालन जटिलता और दक्षता को संतुलित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, चिप् और इलेक्ट्रॉनिक्स में लगातार देरी के कारण तिमाही में राजस्व घटा है।’’ 30 जून को समाप्त तिमाही में कंपनी के ऑर्डर सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 1,147.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गए।

स्विट्जरलैंड मुख्यालय वाली हिताची एनर्जी अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\