देश की खबरें | राजस्थान में इतिहास रचा जाएगा, फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी : पायलट ने भरोसा जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में इतिहास रचा जाएगा और यहां कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। साथ ही उन्होंने मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केन्द्र और राज्य दोनों जगह अपनी भूमिका निभाने में विफल रही है।

जयपुर, 24 अगस्त कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में इतिहास रचा जाएगा और यहां कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। साथ ही उन्होंने मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केन्द्र और राज्य दोनों जगह अपनी भूमिका निभाने में विफल रही है।

पायलट ब्यावर जिले के विजयनगर में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

राज्य में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा की सरकार बनने की दशकों पुरानी परिपाटी का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा, ‘‘पिछले पच्चीस—तीस साल से राज्य में पांच-पांच साल (की सत्ता) का क्रम चला आ रहा है। पांच साल कांग्रेस की सरकार बनती है, पांच साल भाजपा की बनती है। मुझे ऐसा अहसास हो रहा है कि इस बार 2023 में इतिहास रचा जाएगा और पुन: कांग्रेस पार्टी की सरकार यहां बनेगी।’’

पायलट ने कहा, ‘‘वह (कांग्रेस की सरकार) इसलिए बनेगी क्योंकि हम लोगों ने अपने-अपने इलाकों में काम किया है।’’

राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व मध्य प्रदेश में इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा कि इनके परिणामों का 2024 के लोकसभा चुनाव पर गहरा असर होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आज भी हमारी हर योजना, हर नीति, हर कार्यक्रम और बजट में हमारी सबसे पहली चिंता होती है कि नौजवानों की मदद कैसे हो सकती है, किसान भाइयों की मदद कैसे कर सकते हैं।’’

भाजपा पर केन्द्र और राज्य में अपनी भूमिका निभाने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए पायलट ने कहा, ‘‘केन्द्र में ऐसी पार्टी की सरकार है जो केन्द्रीय सत्ता में असफल हो गई है। वह राजस्थान में विपक्ष की भूमिका में असफल हो गई है। राजस्थान में भाजपा का जो हाल है वह आपके सामने है। लोकतंत्र में सरकार के साथ-साथ विपक्ष की बड़ी भूमिका होती है। राज्य में भाजपा ने सदन में तथा सदन के बाहर अपनी भूमिका नहीं निभायी है।’’

केन्द्र की राजग सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा, ‘‘इसके नौ साल के शासनकाल में हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस सरकार ने वोट लेने के बाद हर वर्ग को सिर्फ पीड़ा और परेशानी दी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘देश में अमीर व गरीब की खाई बढ़ती जा रही है। जरूरी सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं। लेकिन महंगाई को काबू करने के लिए केन्द्र सरकार ने झूठे मुँह तक नहीं कहा कि हां कोशिश करेंगे, हम दाम कम करने की कोशिश करेंगे।’’

बिना किसी संदर्भ के पायलट ने यह भी कहा, ‘‘जीवन में जो रात गई, सो बात गई। जो समय निकल गया वो वापस आने वाला नहीं है। लेकिन भविष्य में क्या होगा ये कोई जानता नहीं है इसलिए मजबूती से हम साथ रहें और आने वाले समय आप लोगों का होगा, पार्टी का होगा, किसानों का होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी के हाथों होगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड