देश की खबरें | भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार में विकास का बनेगा इतिहास : सीपी जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोई जनहित कार्य नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार में विकास का इतिहास बनेगा।

जयपुर, सात जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोई जनहित कार्य नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार में विकास का इतिहास बनेगा।

चित्तौड़गढ़ से सांसद जोशी ने रविवार को कपासन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पिछली कांग्रेस सरकार ने पांच साल जनहित में कोई काम नहीं किया। चुनाव से कुछ माह पूर्व कुछ किया उसमें भी जनता को लाइन में लगाकर अहसास करवा दिया कि हम आपको कुछ दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई जनहित निर्णय लिये और भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार में विकास का इतिहास बनेगा।

जोशी ने कहा कि विपक्ष ने कई प्रकार के भ्रम फैलाने का काम किया है लेकिन इन सबके विपरीत लोगों ने जो ठाना वो करके दिखाया।

जोशी ने कहा कि साठ वर्षों में यह पहला अवसर है जब किसी राजनीतिक दल और किसी नेतृत्व की सरकार लगातार तीसरी बार बनी है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है।

उन्होंने कहा कि यह इसलिए संभव हुआ है क्योंकि देश की जनता को कई वर्षों तक केवल वादे और नारे ही मिले, पिछले 10 वर्षों में जनता ने देखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा उससे अधिक करके दिखाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन 10 वर्षों में गांव, गरीब, किसान, युवा महिला सहित समाज के हर वर्ग की मजबूती के लिए काम हुआ। सीमा पर तैनात सैनिकों का हौसला बढ़ा उन्हें अत्याधुनिक हथियार मिले। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई और मां भारती का वैभव दुनिया में बढ़ा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\