देश की खबरें | नक्सल रोधी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली, भारत का 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त होना तय : शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में 31 कुख्यात नक्सलियों को ढेर करके देश को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प की दिशा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

नयी दिल्ली, 14 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में 31 कुख्यात नक्सलियों को ढेर करके देश को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प की दिशा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं एक बार फिर देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि 31 मार्च 2026 तक भारत निश्चित रूप से नक्सल मुक्त होगा।’’

गृह मंत्री ने कहा कि नक्सल मुक्त भारत के संकल्प में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियान में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में 31 कुख्यात नक्सली मारे गए।

उन्होंने कहा कि जिन पहाड़ियों पर कभी लाल आतंक का राज था, वहां अब तिरंगा शान से लहरा रहा है।

गृह मंत्री ने कहा कि कर्रेगुट्टा पहाड़ियां में बड़े नक्सली संगठनों जैसे पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर एक, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी), तेलंगाना राज्य समिति (टीएससी) और केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (सीआरसी) का एकीकृत मुख्यालय था, जहां नक्सलियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ रणनीति और हथियार भी विकसित किए जाते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षा बलों ने इस सबसे बड़े नक्सल रोधी अभियान को मात्र 21 दिनों में पूरा कर लिया और मुझे बेहद खुशी है कि इस अभियान में सुरक्षा बलों का एक भी जवान हताहत नहीं हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), एसटीएफ और डीआरजी के जवानों को बधाई देता हूं जिन्होंने खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में भी अपनी बहादुरी और साहस के साथ नक्सलियों का सामना किया। पूरे देश को आप पर गर्व है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\