देश की खबरें | हिप्र: चंबा में मणिमहेश जा रही कार के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत और 10 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक एसयूवी गाड़ी के गहरी खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शिमला, 28 अगस्त हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक एसयूवी गाड़ी के गहरी खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले थे।

उसने बताया कि सभी श्रद्धालु चंबा में मणिमहेश दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी बुधवार सुबह करीब नौ बजे भरमौर के पास भरमौर-भरमाणी माता मंदिर मार्ग पर वे दुर्घटना का शिकार हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नेहा, दीक्षा और लाडी उर्फ ​​संतरूप के रूप में हुई है। ये सभी पंजाब के पठानकोट के निवासी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों को बचाने की कोशिश कर रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि एसयूवी चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

चंबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद शवों और घायल हुए लोगों को खाई से निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

उसने बताया कि घायलों की पहचान आरती, मानव, सौरव, राजेश, विशाल कुमार, शिखा, राहुल कुमार और गौरव के रूप में हुई है। ये सभी पठानकोट के निवासी हैं तथा आशीष और विवेक कुमार क्रमशः उत्तर प्रदेश के देवरिया और बुलंदशहर जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है।

भरमौर से लगभग 26 किलोमीटर दूर 18,547 फीट की ऊंचाई पर स्थित मणिमहेश कैलाश शिखर को भगवान शिव का निवास माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड