देश की खबरें | हिप्र : बारिश की वजह से 47 सड़कें बंद, तीन जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण शनिवार को 47 सड़कों पर यातायात बंद करना पड़ा। स्थानीय मौसम विभाग ने शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अचानक बाढ़ आने के खतरे की चेतावनी दी है।

शिमला, सात सितंबर हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण शनिवार को 47 सड़कों पर यातायात बंद करना पड़ा। स्थानीय मौसम विभाग ने शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अचानक बाढ़ आने के खतरे की चेतावनी दी है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि राज्य में 18 बिजली और एक जलापूर्ति योजना भी प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मालरोन में सबसे अधिक 64 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद पंडोह में 32.5 मिमी, बरथीन में 30.4 मिमी, अघार में 29.8 मिमी, मंडी में 28.7 मिमी, भटियात में 28.4 मिमी, जुब्बरहट्टी में 26 मिमी, भुंतर में 25.7 मिमी, सुंदरनगर में 18.6 मिमी, पोंटा साहिब में 13.4 मिमी, धौलाकुआं में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। मनाली में भी 12 मिमी, कुफरी में 11.6 मिमी और सराहन में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार तक शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा होने की चेतावनी दी है।

केंद्र ने बताया कि कुल 47 सड़कों पर यातायात बंद है, जिनमें मंडी में 13, कांगड़ा में 11, शिमला और कुल्लू में नौ-नौ, ऊना में दो और किन्नौर, सिरमौर तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों में एक-एक सड़क शामिल है।

हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून के आगमन के बाद से वर्षा में 21 प्रतिशत की कमी आई है, तथा राज्य में 652.1 मिमी की औसत बारिश के मुकाबले 517.8 मिमी बारिश हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 27 जून से छह सितंबर तक चालू मानसून सत्र के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 157 लोगों की मौत हो गई है और राज्य को 1,303 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\