जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा पहली तिमाही में 23 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने बताया कि 30 जून को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 23 फीसदी घटकर 1,359 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने कोविड19 संकट के बीच ऐसे परिणाम पर संतोष जताया है।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने बताया कि 30 जून को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 23 फीसदी घटकर 1,359 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने कोविड19 संकट के बीच ऐसे परिणाम पर संतोष जताया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसने 1,765 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की कुल आय 2019 में अप्रैल-जून के 5,416 करोड़ रुपये के मुकाबले अप्रैल-जून 2020 में घटकर 4,673 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए एचजेडएल के सीईओ सुनील दुग्गल ने कहा, ‘‘इन कठिन समय में हमारा मजबूत प्रदर्शन हमारे लोगों के उत्साह और दम-खम को दिखाता है, जिन्होंने संकट को एक अवसर में बदल दिया।’’

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

हिंदुस्तान जिंक ने बताया कि उसके बोर्ड ने अरुण मिश्रा को कंपनी का सीईओ नियुक्त किया है और उनकी नियुक्ति एक अगस्त से प्रभावी होगी।

कंपनी ने बताया कि उसके सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक सुनील दुग्गल का कार्यकाल 31 जुलाई 2020 को खत्म हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू