Himanta Vishwa Sharma On Rahul Gandhi: पाक पर जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई नहीं देने को लेकर CM हिमंत विश्व शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा- 'मोहब्बत की दुकान' से नहीं निकला एक भी शब्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान पर जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई नहीं देने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधा।

हिमंत विश्व शर्मा और राहुल गांधी (Photo Credits: Facebook)

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान पर जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई नहीं देने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधा. शर्मा ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “कल क्रिकेट विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया.

पूरा देश खुशी से झूम उठा और जीत का जश्न मनाया. लेकिन 'मोहब्बत की दुकान' से एक शब्द भी नहीं निकला.” भारतीय टीम ने रविवार को अहमदाबाद में हुए विश्वकप के ग्रुप मैच में पाकिस्तान की टीम को सात विकेट से हरा दिया. Israel-Palestine conflict: इजराइल पर बरसे AIMIM प्रमुख औवेसी, लगाया अत्याचार का आरोप, कहा- 'गाजा के 10 लाख गरीब लोग बेघर हो गए, दुनिया खामोश है'- VIDEO

‘मोहब्बत की दुकान’ से हिमंत का इशारा राहुल गांधी की ओर था, जो अपने भाषणों में इस शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं. इससे पहले शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसे अफगानिस्तान और पाकिस्तान में गठबंधन सरकार बनानी चाहिए क्योंकि इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष को लेकर पार्टी का रुख इन दो पड़ोसी देशों से मिलता-जुलता है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा था, “यदि आप मुझसे पूछें, तो कांग्रेस को अफगानिस्तान में तालिबान के साथ या पाकिस्तान में इमरान खान या शहबाज शरीफ के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बना लेनी चाहिए.”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard: दुबई में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा, फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट