देश की खबरें | हिमाचल: शिमला में भूस्खलन में दो लोगों की मौत, बिलासपुर में बस के पुल से गिरने पर 10 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिमला के रोहड़ू इलाके में रविवार को एक ‘एसयूवी’ वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने से दो यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

शिमला/बिलासपुर, 28 अप्रैल शिमला के रोहड़ू इलाके में रविवार को एक ‘एसयूवी’ वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने से दो यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को बिलासपुर जिले में एक अन्य घटना में, हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के ट्रक से टकराकर पुल से गिरने के कारण लगभग 10 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि रोहड़ू उपखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हाटकोटी-पौंटा साहिब रोड पर स्नेल गांव के निकट भूस्खलन हुआ जहां दो वाहन मलबे में फंस गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं तथा दोनों शवों को ‘एसयूवी’ वाहन से निकाला।

पुलिस ने बताया कि रोहड़ू तहसील के रहने वाले सतीश कुमार (52) और विशंभर शर्मा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवारों को सौंप दिया गया।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि भूस्खलन स्थल से मलबा हटा दिया गया है।

बिलासपुर में बस दुर्घटना घ्याल गांव के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हुई। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे। इसने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को बचाया।

पुलिस ने बताया कि सात घायलों को एम्स बिलासपुर में ले जाया गया, जबकि तीन अन्य को मार्कंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\