देश की खबरें | हिमाचल: इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य को यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए गए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के ‘बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज’ के निदेशक सह प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।

शिमला (हिमाचल प्रदेश), 27 मई तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए गए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के ‘बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज’ के निदेशक सह प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।

हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक सह प्राचार्य हिमांशु मोंगा (51) पर छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा अनुचित कॉल और संदेश भेजने का आरोप है।

धर्माणी ने बताया कि प्राचार्य के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा गठित समिति के अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।

कई छात्राओं ने मोंगा पर यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है।

छात्रों ने आरोपों की जांच कर रही तीन सदस्यीय समिति को मोंगा द्वारा भेजे गए संदेश भी प्रस्तुत किए हैं।

सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज की एक पूर्व छात्रा द्वारा आठ अप्रैल को समग्र ई-समाधान पोर्टल पर मोंगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पैनल ने 21 अप्रैल को जांच शुरू की थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जब वह सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा थी, तब मोंगा ने छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किया था।

मामला 22 मई को और बढ़ गया, जब छात्रों ने एक वीडियो के वायरल होने के बाद मोंगा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

वीडियो में मोंगा को एक अस्पताल में भर्ती एक छात्रा को अनुचित तरीके से छूते हुए गया।

पुलिस ने बताया कि कथित घटना 2024 में हुई थी।

पुलिस ने मोंगा को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी प्राचार्य वर्तमान में जमानत पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट