देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश भूस्खलन: तीन और शव मिलने से मृतक संख्या 28 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार को तीन और शव मिलने से भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

शिमला, 17 अगस्त हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार को तीन और शव मिलने से भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि भावनगर डीएसपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निचार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर चौरा गांव में तीन शव मिले हैं।

उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान, जो सोमवार रात को रोक दिया गया था, आज सुबह फिर से शुरू हो गया।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

चौरा गांव के पास 11 अगस्त को भूस्खलन हुआ था। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस, एक एसयूवी और अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए थे। घटना वाले दिन, 10 शव बरामद किए गए थे और 13 लोगों को बचाया गया था। सोमवार तक पंद्रह और शव मिल चुके थे।

मोख्ता ने कहा कि एसयूवी और उसके यात्रियों का अभी तक पता चला है, जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि वाहन मलबे के साथ लुढ़क गया हो।

बृहस्पतिवार को एचआरटीसी की बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली थी।

पहाड़ से नीचे पत्थर गिरने से नदी किनारे लुढ़क गया एक ट्रक भी मिला है और चालक का शव बरामद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज