देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के 12 सुरक्षाकर्मी, चालक समेत 61 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 61 नए मरीज सामने आए जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 12 सुरक्षाकर्मी और एक चालक तथा एक भाजपा विधायक भी शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 18 अगस्त हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 61 नए मरीज सामने आए जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 12 सुरक्षाकर्मी और एक चालक तथा एक भाजपा विधायक भी शामिल हैं।

इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,236 हो गई और मृतकों की संख्या 18 तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े | Vande Bharat Mission: कोरोना महामारी के चलते हांगकांग में एयर इंडिया के विमान पर लगा बैन.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि सोलन के विधायक परमजीत सिंह पम्मी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

अस्पताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि सिंह को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला भेजा जा रहा है क्योंकि उन्हें तेज बुखार है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, मूल वेतन में 15 फीसदी की वृद्धि.

विधायक ने हाल ही में पंजाब की यात्रा की थी।

रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि उन्हें कई महीने बाद स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने का मौका मिला।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 12 सुरक्षाकर्मी और एक चालक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

कुछ दिन पहले ठाकुर के एक सुरक्षाकर्मी और एक चालक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद ये सभी पृथकवास में रह रहे थे। राज्य में अब तक 2,923 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 1,253 लोगों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर