देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में किशोर मौत के बाद संक्रमित पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के चंबा में 16 वर्षीय लड़के की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। अब उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जियो

शिमला, 15 जून हिमाचल प्रदेश के चंबा में 16 वर्षीय लड़के की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। अब उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 30 मामले सामने आने के बाद इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 549 हो गई है।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: मुंबई और कोंकण में अगले दो दिन हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जाहिर की आशंका.

अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा 19 मामले सोलन में रिकॉर्ड किए गए हैं जबकि ऊना में सात, चंबा में दो और कांगड़ा तथा मंडी से एक-एक मामला रिपोर्ट हुआ है।

उन्होंने बताया कि चंबा के किशोर की मृत्यु को कोविड-19 से होने वाली मौतों में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | मुंबई और कोंकण में अगले दो दिन तक हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जाहिर की आशंका: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोलन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी एन के गुप्ता ने बताया कि संक्रमित मामलों में एक डॉक्टर और दो गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

कांगड़ा में जिले के एक अधिकारी ने बताया कि 10 जून को 50 वर्षीय व्यक्ति अपनी कार से दिल्ली से जिले में पहुंचा था और वह सोमवार को संक्रमित पाया गया। उसमें हालांकि कोई लक्षण नहीं था।

मंडी जिले के एक अधिकारी ने बताया कि 39 वर्षीय कोविड-19 मरीज सोमवार को दिल्ली से नेर चौक अस्पताल पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमण से ठीक हो गए मरीजों की संख्या 331 है जबकि 11 रोगी राज्य से बाहर चले गए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 198 मरीज फिलहाल संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड