देश की खबरें | हिमाचल : भूस्खलन से राजमार्ग अवरुद्ध, किन्नौर का शिमला से संपर्क टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का राजधानी शिमला से संपर्क उस समय टूट गया, जब मंगलवार सुबह नेगुलसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग) पर भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिमला, एक अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का राजधानी शिमला से संपर्क उस समय टूट गया, जब मंगलवार सुबह नेगुलसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग) पर भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

भूस्खलन के कारण राजमार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन और सेब से लदे ट्रक फंस गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग को साफ करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, पहाड़ों से गिर रहा मलबा काम में बाधा डाल रहा है।

पिछले वर्ष नेगुलसारी में भूस्खलन के बाद, सेब सहित अन्य फसलों के परिवहन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी तथा यह सुनिश्चित किया गया था कि किसानों की उपज समय पर बाजार तक पहुंचे।

लेकिन रोपवे के जरिए सेब ले जाना एक कठिन और समय लेने वाला काम है। रोपवे नेगुलसारी के क्रम्पा और चौरा-रूपी लिंक रोड पर धुमती के बीच स्थापित किया गया था।

स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों से मौसम शुष्क बना हुआ है तथा अगले दो-तीन दिनों में राज्य के अधिक हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस चले जाने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 27 जून को पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन के बाद से वर्षाजनित घटनाओं में 186 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोग लापता हैं। बारिश के कारण राज्य को 1,360 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2026: जानें कब होगी घोषणा, कितनी है इनामी राशि और कैसे देखें रिजल्ट

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को 22 रनों से हराया, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\