देश की खबरें | हिमाचल : किन्नौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया, राज्य में कुल 358 संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला सामने आया। किन्नौर में पति-पत्नी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, राज्य में संक्रमण के 12 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 358 तक पहुंच गई।

जियो

शिमला, तीन जून हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला सामने आया। किन्नौर में पति-पत्नी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, राज्य में संक्रमण के 12 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 358 तक पहुंच गई।

लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के 12 में से 11 जिले में संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | पंजाब में 2022 चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर AAP का दामन थाम सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू.

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से 27 मई को बस से लौटे किन्नौर के 45 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 45 वर्षीय पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने कहा कि जोड़े के 10 वर्षीय बेटे के नमूने भी दोबारा जांच के वास्ते लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े | कृषि पर कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, बढ़ेगी किसानों की आय.

उन्होंने बताया कि इन्हें उरनी में पृथक-वास में रखा गया था और अब रिकांग पियो में कोविड-19 के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि नए मामलों में से 11 लोग अन्य राज्यों से वापस आए लोग हैं। इनमें से छह दिल्ली से, दो-दो पंजाब और महाराष्ट्र से जबकि एक मध्य प्रदेश से लौटा है।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा में चार मामले, किन्नौर, मंडी और हमीरपुर से दो-दो मामले जबकि शिमला और बिलासपुर से एक-एक मामला सामने आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी