देश की खबरें | हिमाचल : श्रीखंड महादेव तीर्थयात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में श्रीखंड महादेव की यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रीखंड महादेव को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

कुल्लू, (हिमाचल प्रदेश) आठ जुलाई हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में श्रीखंड महादेव की यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रीखंड महादेव को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को चढ़ाई के दौरान अमर मोएदा की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्ट मार्टम के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

उन्होंने कहा कि उसके (अमर) शव को सिंहगाड में बेस कैंप लाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से बारिश के दौरान चढ़ाई करने से बचने का आग्रह किया है।

श्रीखंड महादेव की चढ़ाई को भारत में सबसे मुश्किल तीर्थयात्रा में से एक माना जाता है। 72 फुट लंबा शिवलिंग 17 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित, जहां श्रद्धालु मत्था टेंकते हैं।

श्रीखंड महादेव यात्रा शुक्रवार को कुल्लू जिले के निरमंड से शुरू हुई थी। यह यात्रा 20 जुलाई को समाप्त होगी। 35 किलोमीटर की यात्रा निरमंड के जाहू से शुरू होती है।

अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि यात्रा मार्ग को पांच भागों में विभाजित किया गया है। सभी भागों में सेक्टर अधिकारी, चिकित्सा स्टाफ और बचाव दलों को तैनात किया जा चुका है। उन्होंने कहा था कि सिंहगाड, थाच्रू, कुंशा, भीम द्वारी और पार्वती बाघ में आधार शिविर स्थापित किए गए हैं। बता दें कि आशुतोष गर्ग श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी