देश की खबरें | हिमाचल : उप मुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए बस सेवा को हरी झंडी दिखाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'हिमाचल पथ परिवहन निगम' (एचआरटीसी) में हाल ही में 11 और लग्जरी बसें शामिल की गई हैं जिससे वोल्वो बेड़े की कुल संख्या बढ़कर 76 हो गई है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ऊना (हिमाचल प्रदेश), नौ मई 'हिमाचल पथ परिवहन निगम' (एचआरटीसी) में हाल ही में 11 और लग्जरी बसें शामिल की गई हैं जिससे वोल्वो बेड़े की कुल संख्या बढ़कर 76 हो गई है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए बस सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बसों के शामिल होने से माता के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और राज्य में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि टपरी-चंडीगढ़ हवाई अड्डे, शिमला-जयपुर, शिमला-श्रीनगर और शिमला-दिल्ली हवाई अड्डे सहित अन्य मार्गों पर भी बसें चलाई जाएंगी।

इसके अलावा, राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चिंतपूर्णी माता से खाटूश्याम जी, बाबा बालकनाथ जी से अमृतसर, बाबा बालकनाथ (दियोटसिद्ध) से दिल्ली के लिए भी बस सेवा प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि इन सभी बस सेवाओं की सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\