देश की खबरें | हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने गडकरी से मुलाकात की, सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए सहयोग मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और राज्य में हाल ही में हुई बारिश तथा अचानक आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए समर्थन मांगा।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और राज्य में हाल ही में हुई बारिश तथा अचानक आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए समर्थन मांगा।

सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री को विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में हो रही देरी के बारे में भी जानकारी दी तथा निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया।

बीस जून को मानसून के आगमन के बाद से हिमाचल प्रदेश में 31 बार अचानक बाढ़, 22 बार बादल फटने और 18 बार भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे राज्य में बुनियादी ढांचे और संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गडकरी को राज्य में अचानक आई बाढ़ से हुए भारी नुकसान से अवगत कराया और उनसे प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में कुछ सड़कों को शामिल करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सुक्खू ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में सुरंग बनाने पर भी जोर दिया और सामरिक महत्व की सड़कों के बारे में चर्चा की, जिन्हें पहले ही रक्षा मंत्रालय के समक्ष उठाया जा चुका है और उन पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।

उन्होंने राज्य में यातायात जाम की समस्या को कम करने के लिए और अधिक रोपवे परियोजनाएं स्वीकृत करने का भी अनुरोध किया।

बयान में कहा गया कि केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी