देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में सबसे ज्यादा 10,453 मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 10,453 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया और 136 संक्रमितों की मौत हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 29 सितंबर कर्नाटक में मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 10,453 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया और 136 संक्रमितों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके बाद कुल मामले 5,92,911 पहुंच गए। वहीं मृतकों का आंकड़ा 8,777 हो गया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Delhi: दिल्ली में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 48 लोगों की मौत.

विभाग के मुताबिक, मंगलवार को 6,628 मरीज ठीक हुए।

नए 10,453 मामलों में से बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के 4,868 मरीज हैं।

यह भी पढ़े | Vice President Venkaiah Naidu Corona Positive: देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी.

इससे पहले 13 सितंबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 9,894 मामले आए थे।

विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में 1,07,737 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, जिनमें से 1,06,922 मरीज अस्पतालों के पृथक- वार्ड में हैं, जबकि 815 संक्रमित आईसीयू में हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 4,76,378 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

बेंगलुरु शहरी जिले में सबसे ज्यादा 2,28,437 मामले हैं। इसके बाद मैसूरू में 33,954 और बेल्लारी में 31,420 मामले हैं।

अब तक 48,06,197 नमूनों की जांच की गई है। सिर्फ मंगलवार को ही 87,475 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी