देश की खबरें | सेमाग्लूटाइड की अधिक खुराक से रक्त शर्करा के स्तर का बेहतर प्रबंधन संभव: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के लिए व्यापक तौर पर ली जाने वाली दवा सेमाग्लुटाइड की खुराक बढ़ाने से रक्त शर्करा के स्तर पर अच्छी तरह नियंत्रण किया जा सकता है और ज्यादा वजन कम किया जा सकता है। ‘द लांसेट’ पत्रिका में यह अध्ययन प्रकाशित किया गया है।

नयी दिल्ली, 27 जून रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के लिए व्यापक तौर पर ली जाने वाली दवा सेमाग्लुटाइड की खुराक बढ़ाने से रक्त शर्करा के स्तर पर अच्छी तरह नियंत्रण किया जा सकता है और ज्यादा वजन कम किया जा सकता है। ‘द लांसेट’ पत्रिका में यह अध्ययन प्रकाशित किया गया है।

वैज्ञानिकों ने पाया कि रोजाना एक बार 25 मिलीग्राम सेमाग्लुटाइड लेने की तुलना में 50 मिलीग्राम खुराक ने रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और वजन कम करने में अच्छा काम किया।

प्रमुख अध्ययनकर्ता और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना हेल्थ केयर, अमेरिका में मेडिसिन के प्रोफेसर जॉन ब्यूज ने कहा, ‘‘50 मिलीग्राम दवा की खुराक लेने पर रोगियों का वजन औसत आठ किलोग्राम कम हुआ जो कम खुराक में घटे वजन का करीब दोगुना है।’’

मधुमेह (डायबिटीज) में असामान्य रूप से रक्त शर्करा का स्तर उच्च हो जाता है और इसके लक्षणों में अत्यधिक पेशाब आना और लगातार प्यास लगना शामिल है। समय के साथ यह समस्या गंभीर हो जाती है और रोगियों के लिए शर्करा के स्तर को संभाल पाना मुश्किल हो जाता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने 52 सप्ताह तक अध्ययन करने के बाद देखा कि सेमाग्लूटाइड की 50 मिलीग्राम खुराक लेने वाले प्रतिभागियों का औसत वजन आठ किलोग्राम कम हुआ। वहीं 25 मिलीग्राम और 14 मिलीग्राम की खुराक में दवा लेने वालों का वजन क्रमश: सात किलोग्राम और 4.5 किलोग्राम कम हुआ।

अनुसंधानकर्ताओं ने देखा कि अध्ययन में जिन प्रतिभागियों को कोई प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दिया, उसमें सबसे सामान्य जी मिचलाना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी