जरुरी जानकारी | कच्चे माल की ऊंची लागत से 15 प्रतिशत घट सकता है सीमेंट कंपनियों का मुनाफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमेंट कंपनियों का मुनाफा मजबूत मांग के बावजूद कच्चे माल की कीमतों में उछाल की वजह से 15 प्रतिशत घट सकता है।

मुंबई, 26 सितंबर सीमेंट कंपनियों का मुनाफा मजबूत मांग के बावजूद कच्चे माल की कीमतों में उछाल की वजह से 15 प्रतिशत घट सकता है।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में हालांकि कहा कि कर्ज परिदृश्य के लिहाज से उच्च मांग से सीमेंट उद्योग को कुछ कछ राहत मिलेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, सीमेंट विनिर्माताओं की परिचालन लाभ चालू वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत घटकर 900 से 925 रुपये प्रति टन रह सकता है। इसमें पिछले वित्त वर्ष भी नौ प्रतिशत की कमी आई थी।

एजेंसी ने कहा मांग की वजह से अधिक आय की प्राप्ति कोयला, पेटकोक और डीजल की कीमतों में वृद्धि की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं होगी। कच्चे माल की ऊंची कीमत ने उत्पादन की औसत लागत को बढ़ा दिया है।

क्रिसिल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सीमेंट मांग में 17 प्रतिशत की वृद्धि हालांकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कमजोर तुलनात्मक आधार का नतीजा है। लेकिन यह अच्छी खबर है। आने वाली तिमाहियों में इसमें कमी होगी और पूरे वित्त वर्ष में यह 8 से 10 प्रतिशत रह सकती है। इसके बावजूद यह वित्त वर्ष 2018-19 के बाद सर्वाधिक होगी।

सीमेंट बाजार में 85 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली 22 सीमेंट कंपनियों के विश्लेषण पर आधारित रिपोर्ट में कहा गया कि उच्च मांग सीमेंट विनिर्माताओं के कुल परिचालन लाभ और नकदी पर पड़ने वाले प्रभाव को कुछ हद तक कम करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड