देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने नरभक्षी तेंदुए को मार गिराने के आदेश पर स्वत: संज्ञान लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को भीमताल के आसपास एक अज्ञात नरभक्षी तेंदुए को मारने के लिए वन विभाग द्वारा दी गई अनुमति पर स्वत: संज्ञान लिया।

नैनीताल, 14 दिसंबर उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को भीमताल के आसपास एक अज्ञात नरभक्षी तेंदुए को मारने के लिए वन विभाग द्वारा दी गई अनुमति पर स्वत: संज्ञान लिया।

हाल में तेंदुए ने इलाके में दो लोगों को मार डाला, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।

न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हिंसक जानवर की पहचान के लिए कैमरे लगाए जाने चाहिए और उसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि और अगर सब विफल रहता है, तो उसे बेहोश करके बचाव केंद्र में भेजा जाना चाहिए।

भीमताल में दो महिलाओं को मार डालने वाले तेंदुए को मारने के मुख्य वन्यजीव वार्डन के आदेश पर स्वत: संज्ञान लेने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई की।

मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\