देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने डीसीपी सौरभ त्रिपाठी को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने निलंबित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सौरभ त्रिपाठी को आंगडिया (पारंपरिक कोरियर) जबरन वसूली मामले में मंगलवार को अग्रिम जमानत दे दी।

मुंबई, 15 नवंबर बंबई उच्च न्यायालय ने निलंबित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सौरभ त्रिपाठी को आंगडिया (पारंपरिक कोरियर) जबरन वसूली मामले में मंगलवार को अग्रिम जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति भारती डांगरे की एकल पीठ ने कहा कि त्रिपाठी ने जांच में सहयोग किया है और पुलिस पहले ही मामले में आरोप पत्र दायर कर चुकी है।

त्रिपाठी ने एक सत्र अदालत की ओर से उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के बाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दक्षिण मुंबई में एलटी मार्ग पुलिस ने 19 फरवरी को जबरन वसूली मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी त्रिपाठी सहित चार पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया था।

इस मामले में एलटी मार्ग थाने के एक निरीक्षक, एक सहायक निरीक्षक और एक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया था। वे अभी जमानत पर बाहर हैं।

त्रिपाठी ने अपनी याचिका में दावा किया कि वह बेगुनाह हैं और उन्हें तत्कालीन पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने फंसाया है, क्योंकि पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ विशेष जांच दल का नेतृत्व करने से इनकार कर दिया था।

दक्षिण मुंबई में आंगडिया एसोसिएशन ने पिछले साल दिसंबर में एक शिकायत देकर आरोप लगाया गया था कि सौरभ त्रिपाठी ने उनसे व्यवसाय सुचारू रूप से चलाने देने के लिए रिश्वत के रूप में प्रतिमाह 10 लाख रुपये की मांग की थी।

आंगडिया पारंपरिक कोरियर होते हैं जो व्यापारियों द्वारा भेजे गए नकद को एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचाते हैं। आंगडिया व्यवस्था का मुख्यत: इस्तेमाल ज़ेवरात के कारोबार में होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट