देश की खबरें | नवी मुंबई में एक लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, पंजाब के दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में पुलिस ने पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.05 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, एक जुलाई महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में पुलिस ने पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.05 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार देर रात नवी मुंबई के पनवेल इलाके में एक निर्माणाधीन पुल के पास जाल बिछाया।

पनवेल शहर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से 35 ग्राम हेरोइन जब्त की गई जो गेंद और पत्थर के आकार की वस्तु में छिपाकर रखी गई थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह सुखदेव सिंह (31) और सुखविंदर सिंह मुकनार सिंह (59) के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के तरनतारन के रहने वाले हैं।

ठाकरे ने बताया, ‘‘दोनों राज्य के बाहर से आए थे और उनके पास से यह प्रतिबंधित पदार्थ मिला। वे इस प्रतिबंधित सामग्री को अवैध रूप से वितरित करने के इरादे से आए थे।’’

अधिकारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर मादक पदार्थ निषेध से संबंधी स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985

(एनडीपीएस अधिनियम) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘हमारी प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार किए गए लोग मादक पदार्थ वितरण की एक बड़ी श्रृंखला में संभवत: शामिल थे। अन्य संभावित संपर्कों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now