देश की खबरें | मुंद्रा बंदरगाह से हेरोइन जब्ती का मामला: एनआईए ने दिल्ली-एनसीआर में छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 2,988 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती की जांच के सिलसिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई स्थानों पर छापेमारी की।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 2,988 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती की जांच के सिलसिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई स्थानों पर छापेमारी की।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और नोएडा के पांच स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

संघीय एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) से मामले को अपने हाथ में लिया था और स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) तथा गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज की थी।

एनआईए ने भी मामला दर्ज करने के तुरंत बाद छापेमारी की थी। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया था कि मामला मुंद्रा बंदरगाह पर 2,988.21 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) की जब्ती और खेप की खरीद और वितरण में विदेशी नागरिकों की संलिप्तता से संबंधित है।

डीआरआई ने 13 सितंबर को दो कंटेनरों को कब्जे में लिया था जो अफगानिस्तान के कंधार से ईरान के बांदर अब्बास बंदरगाह से होते हुए मुंद्रा बंदरगाह पहुंचे थे।

कंटेनरों को लेकर की गई घोषणा में दावा किया गया था कि इनमें "अर्ध- प्रसंस्कृत टैल्क स्टोन’’ हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया था कि अच्छी तरह से जांच करने पर पता चला कि कंटेनरों में 2988 किलोग्राम हेरोइन है जिसकी कीमत 21,000 करोड़ रुपये है। बड़े थैलों में ऊपर टैल्क स्टोन रख कर, नीचे की तहों में हेरोइन को छिपा कर रखा गया था।

डीआरआई ने नशीले पदार्थ की जब्ती के सिलसिले में पांच विदेशी नागरिकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनआईए ने चेन्नई, कोयंबटूर और विजयवाड़ा में आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड