देश की खबरें | दिल्ली में हेरोइन निर्माण इकाई का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली में एक हेरोइन निर्माण इकाई का भंडाफोड़ कर चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात मार्च उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली में एक हेरोइन निर्माण इकाई का भंडाफोड़ कर चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) निधिन वाल्सन ने बताया कि तीन मार्च को एक मादक पदार्थ निर्माण इकाई पर छापा मारा गया, जिसमें हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई।

वाल्सन के मुताबिक, छापेमारी के दौरान नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से 508 ग्राम हेरोइन, चार किलोग्राम सोडियम, पांच किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड तथा अन्य आपत्तिजनक पदार्थ जब्त किए गए।

उन्होंने कहा, “गहन जांच के दौरान एक मादक पदार्थ आपूर्ति शृंखला का पता लगाया गया। दो अप्रैल 2024 को राजेंद्र उर्फ यूसुफ (43) को 520 ग्राम हेरोइन और पांच लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।”

वाल्सन ने बताया, ‘‘दो दिन बाद चार अप्रैल को भूरे (30) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पांच अप्रैल को एक अन्य छापेमारी में नवाब सलाम (40) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 108 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।”

पुलिस के अनुसार, विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद पुलिस को हेरोइन निर्माण इकाई का पता चला, जहां से नदीम खान को गिरफ्तार किया गया।

उसने बताया कि यूसुफ पहले स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दो मामलों में संलिप्त रह चुका है, जबकि भूरे पर अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है और चार मामलों में नवाब का नाम सामने आ चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\