जरुरी जानकारी | कोविड पूर्व स्तर पर मार्जिन पहुंचने के साथ हीरो मोटोकॉर्प का बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हीरो मोटोकॉर्प का मार्जिन कोविड-19 महामारी से पहले के स्तर पर पहुंचते के साथ कंपनी अब अगली कुछ तिमाहियों में कई नए मॉडल बाजार में उतारते हुए सभी खंडों में स्थायी वृद्धि, बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त हीरो मोटोकॉर्प का मार्जिन कोविड-19 महामारी से पहले के स्तर पर पहुंचते के साथ कंपनी अब अगली कुछ तिमाहियों में कई नए मॉडल बाजार में उतारते हुए सभी खंडों में स्थायी वृद्धि, बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की सबसे बड़ी दोपहिया विनिर्माता हार्ले-डेविडसन एक्स440 को पेश करने के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी विचार कर रही है, जिसे पहले ही 25,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं।

कंपनी इस साल के अंत तक 100 शहरों में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) श्रृंखला पेश करने की राह पर है। कंपनी का ध्यान इस क्षेत्र में स्पष्ट रूप से अग्रणी स्थान हासिल करने पर है।

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने कहा, “आईसीई (आंतरिक दहन इंजन) कारोबार का मार्जिन अब 14.5 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि हम कोविड महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच चुके हैं, जो लगभग 14 प्रतिशत थीं।”

उन्होंने कहा कि मार्जिन के कोविड पूर्व स्तर पर पहुंचते ही कंपनी का एकमात्र लक्ष्य पेश हो चुके और आगामी कुछ तिमाहियों में पेश होने वाले कुछ वाहनों की मदद से वृद्धि हासिल करना और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना है।

गुप्ता ने कहा कि कोविड काल में महंगाई बढ़ने से मार्जिन घटकर लगभग 11.5 प्रतिशत रह गया था।

हीरो मोटोकॉर्प की घरेलू बाजार में कुल खुदरा हिस्सेदारी फिलहाल 35 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच