देश की खबरें | मंडी में बादल फटने से अनाथ हुई 10 महीने की बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उसकी बुआ ने ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंडी जिले में 30 जून और एक जुलाई की मध्य रात्रि को बादल फटने की घटना में अपने परिजनों को खोने वाली 10 महीने की बच्ची नीतिका के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उसकी बुआ ने ली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिमला, 12 जुलाई मंडी जिले में 30 जून और एक जुलाई की मध्य रात्रि को बादल फटने की घटना में अपने परिजनों को खोने वाली 10 महीने की बच्ची नीतिका के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उसकी बुआ ने ली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बल्ह की उप-मंडल मजिस्ट्रेट समृतिका नेगी ने बताया कि देश-विदेश से कई लोगों ने नीतिका को गोद लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन नीतिका के पिता की बहन ने उसे देखरेख के लिए लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि नीतिका की बुआ तारा देवी ने उसे अपनी "बेटी" बताया और उसे किसी और को गोद देने के किसी भी विकल्प से इनकार कर दिया।

जब बादल फटा,तब बच्ची के पिता रमेश कुमार (31) अपने घर में घुस रहे पानी के बहाव को रोकने की कोशिश कर रहे थे। बाद में उनका शव मलबे में मिला। नीतिका की मां राधा देवी (24) और दादी पूर्णु देवी (59) रमेश की तलाश में निकलीं, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।

उनके पड़ोसी प्रेम सिंह ने रोती हुई बच्ची को अकेले देखा और उसे रमेश के चचेरे भाई बलवंत के पास ले गए। बलवंत पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के निजी सुरक्षा अधिकारी हैं।

उप-विभागीय मजिस्ट्रेट के पास इस त्रासदी के बारे में सुनने के बाद मदद के लिए लोगों के कई फोन आए। उन्होंने नीतिका के नाम पर एक बैंक खाता खोलने की पहल की।

नेगी ने आगे बताया कि नीतिका के लिए हिमाचल को-ऑपरेटिव और पंजाब नेशनल बैंक में दो बैंक खाते खोले गए हैं। इन खातों में जमा धनराशि उसकी शिक्षा के लिए सुरक्षित रखी जाएगी, जिसका उपयोग वह 18 साल की होने पर कर सकेगी।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल नीतिका अपने रिश्तेदारों के पास है और सरकारी एजेंसियां उसकी सलामती सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

ठाकुर शनिवार को नीतिका के घर गए और उसका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि एक एनजीओ ने उसकी शिक्षा की जिम्मेदारी लेने का प्रस्ताव रखा है और बच्ची का परिवार ही इस मामले में अंतिम फैसला लेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\