देश की खबरें | हेमंत सोरेन ने अपने हाथ पर कैदियों को लगाई जाने वाली मुहर के निशान साझा किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर हाथ पर कैदियों को लगाई जाने वाली मुहर के निशान को एक पोस्ट के जरिये साझा किया और इसे लोकतंत्र में मौजूदा चुनौतियों का प्रतीक बताया।

रांची, 10 अगस्त झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर हाथ पर कैदियों को लगाई जाने वाली मुहर के निशान को एक पोस्ट के जरिये साझा किया और इसे लोकतंत्र में मौजूदा चुनौतियों का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि यह मुहर उनके हाथ पर (जेल अधिकारियों द्वारा) तब लगाई गई थी जब वे जेल से रिहा हुए थे।

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करके कहा, ‘‘आज अपने जन्मदिन के मौके पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है- यह कैदी को लगाई जाने वाली मुहर का निशान, जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया। यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है।’’

कथित जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद 28 जून को सोरेन को रांची की बिरसा मुंडा जेल से रिहा किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई शिकायत, बिना कोई अपराध के जेल में 150 दिनों तक डाल सकते हैं तो फिर ये आम आदिवासियों/दलितों/शोषितों के साथ क्या करेंगे? यह मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है।’’

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘आज के दिन मैं और ज्यादा कृतसंकल्पित हूं। मैं हर शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, मूलवासी के पक्ष में लड़ने के अपने संकल्प को और मजबूत करता हूं। मैं हर उस व्यक्ति/समुदाय के लिए आवाज उठाऊंगा जिसे दबाया गया है, जिसे न्याय से वंचित रखा गया है, जिसे उसके रंग, समुदाय, खान-पान, पहनावे के आधार पर सताया जा रहा है।’’

सोरेन ने कहा, ‘‘ हमें एकजुट होकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां कानून सभी के लिए समान हो, जहां सत्ता का दुरुपयोग न हो।’’

उन्होंने कहा कि यह रास्ता आसान नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन मुझे विश्वास है कि हम मिलकर इन चुनौतियों को पार कर सकते हैं। क्योंकि हमारे देश की एकता, विविधता में ही हमारी ताकत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड