हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया, 28 नवंबर को लेंगे शपथ

झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. वह 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

रांची, 24 नवंबर : झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. वह 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले दिन में राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने सर्वसम्मति से सोरेन को विधायक दल का नेता चुना.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने बताया कि सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. गंगवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सोरेन ने कहा, ‘‘मैंने सरकार बनाने का दावा पेश किया है और राज्यपाल को गठबंधन सहयोगियों का समर्थन पत्र सौंप दिया है. उन्होंने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा.’ यह भी पढ़ें : देश तोड़ने की बात करने वालों को जनता ने सबक सिखाया : महाराष्ट्र चुनावों पर बोलीं कंगना

हेमंत सोरेन की झामुमो नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार जीत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की. ‘इंडिया’ गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीती हैं. हालांकि, भाजपा नीत राजग को भारी महज 24 सीट मिलीं. राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है. सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर