देश की खबरें | केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा बृहस्पतिवार से फिर शुरू हो गई जबकि मंदिर को जाने वाले क्षतिग्रस्त पैदल और सड़क मार्ग को ठीक करने का काम जोर-शोर से चल रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रुद्रप्रयाग, आठ अगस्त केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा बृहस्पतिवार से फिर शुरू हो गई जबकि मंदिर को जाने वाले क्षतिग्रस्त पैदल और सड़क मार्ग को ठीक करने का काम जोर-शोर से चल रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने यहां बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सुबह मौसम साफ होने के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गयी और श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

दूसरी ओर, धाम में रूके 33 यात्रियों को एमआई 17 एवं अन्य हेलीकॉप्टरों से शेरसी और चारधाम हेलीपैड पहुंचाया गया ।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ धाम में बचाव एवं राहत कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर के जरिए पर्याप्त राशन एव अन्य अनिवार्य सामग्री भी सभी जगह पहुंचा दी गयी है ।

इकतीस जुलाई की रात अतिवृष्टि और बादल फटने से क्षतिग्रस्त केदारनाथ मार्ग का मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने बुधवार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। हांलांकि, मौसम खराब होने के कारण बुधवार को यह सेवा शुरू नहीं हो पायी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि जब तक केदारनाथ यात्रा व्यवस्थित नहीं होती, तब तक सीमित समय के लिए हेलीकॉप्टर किराए में यात्रियों को 25 फीसदी की छूट दी जाएगी और यह व्यय राज्य सरकार वहन करेगी ।

इस बीच, घोड़ापड़ाव और जंगलचटटी सहित करीब 29 स्थानों पर क्षतिग्रस्त केदारनाथ पैदल और सड़क मार्ग को ठीक करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू