विदेश की खबरें | पाकिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो अफसरों समेत छह सैन्यकर्मी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक हेलीकॉप्टर हादसे में दो मेजर समेत पाकिस्तानी सेना के छह कर्मियों की मौत हो गई। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 26 सितंबर पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक हेलीकॉप्टर हादसे में दो मेजर समेत पाकिस्तानी सेना के छह कर्मियों की मौत हो गई। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पिछले महीने इस प्रांत में सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह ऐसी दूसरी घटना है।

सेना ने बताया कि रविवार रात प्रांत के हरनाई इलाके के खोस्त में एक उड़ान अभियान के दौरान यह हादसा हुआ। सेना ने कहा कि “दो पायलट समेत हेलीकॉप्टर में सवार छह कर्मियों” की हादसे में मौत हो गई।

दुर्घटना क्यों हुई, इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है। यह दुर्घटना एक अगस्त को बलूचिस्तान में इसी तरह की घटना के एक महीने से अधिक समय बाद हुई है। उस दुर्घटना में एक लेफ्टिनेंट जनरल सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह कर्मियों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने सोमवार को कहा कि 39 वर्षीय मेजर खुर्रम शाहजाद (पायलट) और 30 वर्षीय मेजर मोहम्मद मुनीब अफजल (पायलट) इस हादसे में मारे गए लोगों में शामिल हैं।

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि वह बेहद दुखी हैं और उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश को इस घटना का दुख है।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता फवाद चौधरी ने कहा कि देश में हेलीकॉप्टर उड़ाना खतरनाक होता जा रहा है और इन हादसों का “अभियांत्रिकी मूल्यांकन” किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “कई दुर्घटनाएं...ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट