विदेश की खबरें | नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत तीन लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्वी नेपाल में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पायलट समेत तीन लोग घायल हो गये। नेपाली सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, पांच मई पूर्वी नेपाल में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पायलट समेत तीन लोग घायल हो गये। नेपाली सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर, नेपाल की एक निजी हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी का था।

यह दुर्घटना संखुवासभा जिले में भोतेखोला नदी के पास हुई, जहां निर्माण सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर एक पेड़ से टकरा गया।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में हेलीकॉप्टर पर सवार ‘सिमरिक एयर हेलीकॉप्टर’ के पायलट सुरेंद्र पांडे समेत तीन लोग घायल हो गए। हेलीकॉप्टर पर कुल पांच लोग सवार थे।

सूत्रों ने बताया कि पायलट की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि दो अन्य घायलों को हवाई मार्ग से उपचार के लिए काठमांडू लाया गया है।

हेलीकॉप्टर अरुण पनबिजली परियोजना से संबंधित निर्माण सामग्री लेकर काठमांडू से संखुवासभा गया था, जहां परियोजना स्थल स्थित है। 900 मेगावाट की इस परियोजना को भारत के सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा विकसित किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी