देश की खबरें | अपने पड़ोसियों के लिए सादगी की प्रतिमूर्ति थीं हीराबेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गांधीनगर के रायसन गांव में वृंदावन बंगला-2 सोसायटी के निवासियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन सादगी की प्रतिमूर्ति थीं और हमेशा सुर्खियों से दूर रहीं।

गांधीनगर, 30 दिसंबर गांधीनगर के रायसन गांव में वृंदावन बंगला-2 सोसायटी के निवासियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन सादगी की प्रतिमूर्ति थीं और हमेशा सुर्खियों से दूर रहीं।

हीराबेन का शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 99 वर्ष की थीं। वह गांधीनगर के बाहरी इलाके में स्थित रायसन में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं।

हीराबेन के पड़ोसियों के अनुसार, वह सबके साथ घुलमिल जाती थीं और सभी त्योहारों में शामिल होती थीं।

उनकी एक पड़ोसी कीर्तिबेन पटेल ने कहा, "हीरा बा यहां करीब सात साल तक रहीं और हम लोग उनसे लगभग रोज ही मिलते थे। वह बहुत विनम्र और सरल स्वभाव की महिला थीं और मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि मैंने आज अपनी मां को खो दिया। उन्होंने हमेशा हम सबको भरपूर प्यार दिया। वह इस सोसाइटी की राज-माता की तरह थीं।’’

एक अन्य निवासी धाराबेन पटेल ने कहा कि हीरा बा परिवार के सदस्य की तरह थीं और उनका यहां सोसाइटी में रहने वाले सभी लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध था।

बगल की सोसाइटी के निवासी रमेश प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां होने के बावजूद हीरा बा एक आम इंसान की तरह रहती थीं। उन्होंने कहा, ‘‘वह हमेशा सादगीपूर्ण जीवन में विश्वास करती थीं और सभी के साथ घुलमिल जाती थीं। वह सभी उत्सवों में भाग लेती थीं। हीरा बा निवासियों से गरीबों के प्रति दयालु होने का आग्रह करती थीं।"

सोसायटी के अध्यक्ष हसमुख पटेल ने कहा कि यह सभी निवासियों के लिए गर्व की बात है कि हीरा बा यहां रहती थीं। उन्होंने कहा, "सिर्फ मैं ही नहीं, पूरी सोसाइटी आज काफी दुखी है। हम सब को इस बात पर गर्व है कि हमें हीरा बा के साथ रहने का अवसर मिला। उन्होंने हमेशा हम सभी को अपना प्यार दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट