देश की खबरें | मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश, पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में बृहस्पतिवार को एक कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 29 जून मुंबई में बृहस्पतिवार को एक कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश हुई है।

मुंबई के पश्चिमी उपनगरों बुधवार को पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था और महाराष्ट्र के छह जिलों पालघर, रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग तथा नासिक में बृहस्पतिवार को भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था।

आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और बृहस्पतिवार को अपेक्षाकृत थोड़ी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार, शहर तथा उपनगरों में बृहस्पतिवार सुबह से अधिक जलभराव की कोई सूचना नहीं मिली है। रातभर हुई भारी बारिश के बाद बारिश की तीव्रता कम हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य रेलवे तथा पश्चिमी रेलवे पर उपनगरीय सेवाएं सामान्य हैं, हालांकि ट्रेनें कुछ मिनट की देरी से चल रही हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात ढाई बजे बायकुला इलाके में ‘इंदु ऑयल मिल’ परिसर में एक विशाल बरगद का पेड़ उखड़ गया और एक कच्चे मकान पर गिर गया जिससे कुछ लोग अंदर फंस गए।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और पेड़ की शाखाएं काटकर दो घायल लोगों को उससे बाहर निकाला। दोनों को नजदीकी जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक रहमान खान (22) को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि घायल हुए दूसरे व्यक्ति रिजवान खान (20) की हालत ‘‘स्थिर’’ है और उसका इलाज चल रहा है।

मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हुई है।

एक नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने अगले 24 घंटे में ‘‘शहर तथा उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने’’ का पूर्वानुमान लगाया है।

आईएमडी (मुंबई) के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दक्षिण मुंबई के कोलाबा में 148 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज़ में 121.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बीएमसी के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में द्वीप शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में औसतन क्रमशः 93 मिलीमीटर, 127 मिलीमीटर तथा 123 मिलीमीटर बारिश हुई।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई तथा पड़ोसी इलाकों को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में पिछले 24 घंटे में ‘‘बेहद भारी’’ बारिश हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\