देश की खबरें | ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश से विभिन्न स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के तटीय क्षेत्रों सहित भुवनेश्वर और कटक से लगे शहरों में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

भुवनेश्वर, 16 जुलाई ओडिशा के तटीय क्षेत्रों सहित भुवनेश्वर और कटक से लगे शहरों में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

भुवनेश्वर और कटक से सटे शहरों के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर ने ट्वीट किया, ''इससे निचले क्षेत्रों में अस्थायी जलभराव हो सकता है।''

भारी बारिश ने दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। हालांकि, शनिवार होने के कारण स्कूल बंद रहे। बारिश के कारण लोकसेवा भवन (सचिवालय) और खारवेल भवन सहित सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति कम रही।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित रहीं।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बालीपटना में 95.5 मिमी, खुर्दा जिले के बालियांटा में 86 मिमी, चिलिका में 85 मिमी और भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर 49.1 मिमी बारिश हुई।

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अन्य जिलों से भी भारी बारिश की खबरें मिली हैं।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। कटक और भुवनेश्वर से लगे शहरों में भीषण बारिश के कारण जलजमाव की भी संभावना है।

इससे पहले, आईएमडी ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' (तैयार रहें) जारी किया था।

आईएमडी ने मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, जगतसिंहपुर, खोरधा, पुरी, नयागढ़, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, कंधमाल, बौध, सोनपुर और झारसुगुडा जिलों के लिए एक 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है।

विशेष राहत आयुक्त ने खुर्दा और कटक के जिला अधिकारियों को निचले इलाकों से पानी की निकासी के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी