देश की खबरें | मुम्बई में भारी बारिश के कारण कई जगह भरा पानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई में रातभर भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई (महाराष्ट्र), 23 सितम्बर मुम्बई में रातभर भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में मंगलवार देर शाम बारिश शुरू हुई थी। मुम्बई में रात में कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश हुई।

यह भी पढ़े | Stock Market: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स में 400 अंको से आई उछाल; निफ्टी में 100 अंकों से बढ़त दर्ज.

वित्तीय राजधानी में कई स्थानों पर पानी भरने की वजह से बुधवार सुबह जन परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं।

नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि कई सड़कों और निचले इलाकों में रातभर हुई बारिश की वजह से पानी भर गया और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई वाहनों के पानी में बंद पड़ने के कारण भी यातायात बाधित हुआ।

यह भी पढ़े | राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोक्ष कलश योजना-2020 को दी मंजूरी.

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह पांच बजे उपनगर सेवाएं निलंबित रहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ सायन-कुर्ला और चूनाभट्टी-कुर्ला में भारी बारिश और जलभराव के कारण, सीएसएमटी-ठाणे और सीएसएमटी-वाशी के कुछ इलाकों में सुरक्षा कारणों के चलते यातायात रोक दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि ठाणे-कसारा, ठाणे-कर्जत और वाशी-पनवेल के बीच विशेष बसें (शटल) भी चलाईं गई। लंबी दूरी की कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन भी किया गया है।

पश्चिमी रेलवे ने भी बताया कि चर्चगेट-अंधेरी स्टेशनों के बीच भारी बारिश और जलभराव के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निलंबित रहीं।

उसने ट्वीट किया, ‘‘ अंधेरी और विरार के बीच उपनगरीय लोकल सेवाएं सामान्य हैं।’’

मुम्बई की जीवन रेखा कही जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें कोविड-19 के कारण अभी आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए ही चलाई जा रही हैं और आम नागरिकों को इसमें यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार दिन में मुम्बई और ठाणे में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर के अनुसार सांताक्रूज में सुबह पांच बजे तक 273.6 मिमी और कोलाबा में 122.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर पानी भरा होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और कई जगह यातायात परिवर्तित किया गया।

निहारिका सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास