पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों के निचले इलाकों में भारी बारिश से भरा पानी, अन्य हिस्सों में अगले तीन दिन तक हल्की बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं और दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी तथा कूच बिहार जिलों के कई निचले इलाकों में रविवार को पानी भर गया. मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश होने का अनुमान जताया है. कोलकाता समेत बंगाल के अन्य हिस्सों में अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पश्चिम बंगाल में बारिश (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 12 जुलाई: पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं और दार्जिलिंग (Darjeeling), जलपाईगुड़ी तथा कूच बिहार जिलों के कई निचले इलाकों में रविवार को पानी भर गया. मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले कुछ दिनों में और बारिश होने का अनुमान जताया है. अधिकारियों ने बताया कि जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी ब्लॉक के नए इलाकों में तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई है, जबकि कूचबिहार में तोरसा नदी और कूच बिहार मनसाई नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं.

विभाग के अधिकारी ने बताया कि दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 243 मिलीमीटर बारिश हुई है. इस दौरान कूच बिहार और जलपाईगुड़ी जिला मुख्यालयों में क्रमशः 162 और 145 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: Assam Flood: असम में बाढ़ से 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित, दो और की हुई मौत

विभाग ने दार्जिलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और अलीपुरद्वार जिलों में सोमवार तक बहुत भारी बारिश तथा बुधवार तक भारी बारिश का अनुमान जताया है. कोलकाता समेत बंगाल के अन्य हिस्सों में अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड