देश की खबरें | ओडिशा में 25 से 28 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान: मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के अवदाब में तब्दील होने के कारण ओडिशा में शुक्रवार से 28 जुलाई तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 25 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के अवदाब में तब्दील होने के कारण ओडिशा में शुक्रवार से 28 जुलाई तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश (21 सेंटीमीटर से अधिक) होने की संभावना है।

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 26 से 28 जुलाई के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अवदाब एक मौसम प्रणाली है जो आमतौर पर आसम में बादल छाये रहने, नमी और हवा की गति वाली स्थितियों से चिह्नित होती है।

बुलेटिन में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बना कम दबाव का क्षेत्र एक अवदाब में परिवर्तित हो गया है।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘इसके 25 जुलाई की दोपहर तक पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के तटों को पार करने की संभावना है। इसके बाद, अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तरी ओडिशा और झारखंड में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।’’

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने मयूरभंज और क्योंझर जिलों में भारी वर्षा के लिए ‘रेड अलर्ट’ और 10 अन्य जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने जिलाधिकारियों को संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र को तैयार रखने को कहा है।

मछुआरों को 28 जुलाई तक उत्तरी ओडिशा तट के समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\