विदेश की खबरें | दक्षिणी जापान में भारी बारिश से बाढ़, एक दर्जन से अधिक की मौत की आशंका, 10 लोग लापता

रात भर मूसलाधार बारिश होने के बाद कुमामोतो और कागोशीमा प्रांतों में 75,000 से ज्यादा निवासियों को इलाका खाली करने को कहा गया। हालांकि यह अनिवार्य नहीं किया गया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि कितने लोग वहां से गये।

कुमामोतो के तात्सुशिरो शहर में शरण लिये एक व्यक्ति ने एनएचके टीवी से कहा कहा,‘‘ मुझे कीचड़ की गंध लगी और नदी के पानी के साथ पूरे इलाके में कंपन सी हो रही थी। मैंने ऐसा कभी अनुभव नहीं किया।’’

यह भी पढ़े | पाक पीएम इमरान खान ने लिया संकल्प, कहा- CPEC परियोजना को हर कीमत पर पूरा किया जाएगा.

एनएचके टीवी पर दिखाई गई फुटेज में कुमा नदी से निकल रहे मटमैले पानी में कुमामोतो के हितोयोशी शहर का बड़ा हिस्सा जलमग्न दिख रहा है। कई गाड़ियां आधे से ज्यादा डूब गईं।

घरों में कीचड़ घुस गया और बाढ़ के पानी में उखड़े हुए पेड़ों के तने तैरते नजर आए। कई लोग दुकानों की छत पर खुद को सुरक्षित निकाले जाने की प्रतीक्षा में खड़े दिखे।

यह भी पढ़े | विश्व स्वास्थ्य संगठन का देशों ने किया आग्रह, कहा- जागें और कोरोना महामारी को करें नियंत्रित.

कुमामोतो के गवर्नर इकुओ काबाशिमा ने बाद में संवाददताओं से कहा कि कुमा गांव में एक वृद्धाश्रम के 14 बाशिंदों की मौत हो जाने की आशंका है।

अधिकारियों ने कहा कि वे नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने एक कार्यबल का गठन किया है और लापता लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रतिबद्धता जताई है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पूर्व में कुमामोतो के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी लेकिन बाद में इस चेतावनी का स्तर कम किया।

कुमामोतो के गवर्नर इकुओ काबाशीमा ने कहा कि उन्होंने ‘जापान सेल्फ डिफेंस’ बलों से मदद का आग्रह किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)