देश की खबरें | राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी, सवाई माधोपुर में मकान ढहने से युवक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आगामी कुछ दिनों में कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। बीते चौबीस घंटे में जोधपुर तथा बाड़मेर सहित राज्य के अनेक जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।

जयपुर, पांच सितंबर राजस्थान के दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आगामी कुछ दिनों में कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। बीते चौबीस घंटे में जोधपुर तथा बाड़मेर सहित राज्य के अनेक जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।

सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बारिश के कारण एक मकान के ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह माडोली गांव में एक मकान ढह गया जिसके मलबे में दबने से अमन मीणा (19) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक चित्तौड़गढ़ में 37 मिलीमीटर, फतेहपुर में 33 मिमी, अजमेर में 19.7 मिमी, माउंट आबू में 15 मिमी, सीकर में 11 मिमी, डबोक (उदयपुर) में 10.8 मिमी, डूंगरपुर में 9.5 मिमी और सिरोही में 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र-जयपुर के प्रभारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज उत्तर प्रदेश और हरियाणा क्षेत्र के ऊपर स्थित है। एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी व आंध्र प्रदेश, ओडिशा क्षेत्र के ऊपर बन गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अगले चार-पांच दिनों तक कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि 10 सितंबर से भारी बारिश में कमी होने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। बीकानेर संभाग में आठ सितंबर से तथा जोधपुर संभाग में नौ सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\