देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है, इसके बावजूद दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 23 जनवरी पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है, इसके बावजूद दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान दोनों राज्यों के कई इलाकों हुई और रविवार को भी कई स्थानों पर यह सिलसिला जारी है।

चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, रूपनगर, मोहाली, मोगा, गुरदासपुर, अंबाला, हिसार, रोहतक, पंचकूला, भिवानी और गुरुग्राम उन स्थानों में शामिल हैं जहां बारिश दर्ज की गई।

दोनों राज्यों के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.2 डिग्री और 10.4 डिग्री रहा। राज्य के फिरोजपुर और पठानकोट में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.4 डिग्री और 11.7 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा।

हरियाणा के अंबाला और हिसार में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.8 डिग्री और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार रोहतक में 10.8 डिग्री, गुरुग्राम में 10.5 डिग्री, सिरसा में 10.5 डिग्री और कुरुक्षेत्र में 11.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\