देश की खबरें | राजस्‍थान में कई जगह भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कम दबाव का नया क्षेत्र बनने के कारण राजस्‍थान के अनेक हिस्‍सों में बीते 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश हुई है।

जयपुर, 17 अगस्‍त कम दबाव का नया क्षेत्र बनने के कारण राजस्‍थान के अनेक हिस्‍सों में बीते 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश हुई है।

इस दौरान सबसे अधिक 173 म‍िलीमीटर बारिश प्रतापगढ़ के अरनोद में हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्‍य में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्‍य के प्रतापगढ़, सिरोही, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, जयपुर, बांसवाड़ा, पाली एवं जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सर्वाधिक 173 म‍िलीमीटर बारिश अरनोद में दर्ज की गई।

उसने बताया कि इसके अलावा माउंट आबू में 169.0 म‍िमी., झालावाड़ के डग में 157.0 म‍िमी., उदयपुर के कोटड़ा में 132.0 म‍िमी., आबू रोड 130.0 में म‍िमी., डूंगरपुर के साबला में 119.0 म‍िमी., सिरोही के श‍िवगंज में 113.0 म‍िमी., प्रतापगढ़ में 110.0 म‍िमी, प‍िंडवाड़ा में 108 म‍िली. एवं डूंगरगढ़ के च‍िकाली में 99 म‍िलीमीटर बारिश हुई।

इस दौरान राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे राज्‍य में हल्‍की से मध्‍यम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना गहरा कम दबाव का तंत्र पश्चिमी राजस्थान के ऊपर पहुंच गया है। अगले 12 घंटों में इसके कमजोर होकर धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।

उसने बताया कि इससे पूर्वी राजस्थान के अधिकतर भागों में बुधवार से बारिश में कमी होगी, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, बीकानेर, नागौर एवं आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। जोधपुर संभाग के जिलों में बुधवार को कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश भी होने की संभावना है।

इसके अनुसार, 18 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर एवं बाड़मेर को छोड़कर ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी आएगी।

अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहने एवं छुटपुट स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना रहेगी। बहरहाल, बंगाल की खाड़ी में 19 अगस्त को एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 21 अगस्त से बारिश का नया दौर शुरू होगा।

पृथ्‍वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Mega Block On 4 October: मुंबई लोकल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर. 4 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक, सेंट्रल, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न लाइन की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में देरी से लेवल-7 कर्मचारियों को ₹3.32 लाख तक का नुकसान! HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर पड़ सकता है बड़ा असर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड