Rajasthan Heavy Rain: राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश

राजस्थान में बीते 24 घंटे में उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में इस सप्ताह मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है.

Rains - ANI

जयपुर, 3 सितंबर : राजस्थान में बीते 24 घंटे में उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में इस सप्ताह मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है. मौसम केंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों तथा पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर बादल गरजने के साथ वर्षा हुई. इस दौरान उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई.

सबसे अधिक 115 मिलीमीटर वर्षा भूंगड़ा, बांसवाड़ा में हुई. इसके अलावा, बांसवाड़ा के ही सजनगढ़ में 101 मिलीमीटर और केसरपुरा में 70 मिलीमीटर, डूंगर के देवल में 101 मिलीमीटर व गणेशपुर में 74 मिलीमीटर तथा उदयपुर के ऋषभदेव में 102 मिलीमीटर बारिश हुई. यह भी पढ़ें : हरियाणा में ट्रक ने खड़े वाहन को टक्कर मारी, आठ श्रद्धालुओं की मौत और 10 घायल

इसी दौरान गंगानगर, सिरोही, सीकर राजसमंद, जालोर, झालावाड़ व नागौर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में अभी कुछ दिन और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश