देश की खबरें | तमिलनाडु में भारी बारिश; कई जिलों में स्कूलों की छु्ट्टी घोषित की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी मानसून के सक्रिय होने के कारण तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई और दक्षिणी जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर देखा गया।

चेन्नई, नौ नवंबर उत्तर पूर्वी मानसून के सक्रिय होने के कारण तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई और दक्षिणी जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर देखा गया।

भारी बारिश और जलभराव की वजह से मदुरै, तेनि, दिंडुक्कल, तिरुनेलवेली, तेनकाशी, तिरुप्पूर और कोयंबत्तूर जिलों के अलावा, नीलगिरी जिले के चार तालुकों सहित कई जिलों में प्रशासन ने आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी।

यहां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

नीलगिरि जिले के कोटागिरि में सबसे अधिक 228 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

नीलगिरि माउंटेन रेलवे लाइन पर लगातार बारिश के कारण लगभग पांच स्थानों पर भूस्खलन की सूचना मिली, जिसके कारण माउंटेन ट्रेन सेवा रद्द कर दी गई। कोटागिरी में भी भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो गया और परिणामस्वरूप यातायात को कुन्नूर से मेटटुपालयम की ओर परिवर्तित कर दिया गया।

आरएमसी के अनुसार, तेनकाशी, तेनि, दिंडुक्कल, मदुरै, विरुढुनगर, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, शिवगंगा, रामनाथपुरम, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवण्णायलै और तिरुवल्लूर जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश हुई।

पूर्वोत्तर मॉनसून पूरे राज्य में सक्रिय है और चेन्नई तथा आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड