देश की खबरें | मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, पर परिवहन सेवाओं पर कोई असर नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई इलाकों में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई, लेकिन इससे परिवहन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं और कहीं भी बड़े पैमाने पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 सितंबर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई इलाकों में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई, लेकिन इससे परिवहन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं और कहीं भी बड़े पैमाने पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह सात से आठ बजे के बीच मुंबई शहर और पूर्वी व पश्चिमी उप नगरीय इलाकों में भारी बारिश हुई।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि एक घंटे के दौरान दादर दमकल कार्यालय और रेवाली कैंप के पास 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, एफ उत्तरी वार्ड कार्यालय के पास 21 मिलीमीटर, एफ-दक्षिणी कार्यालय में 18 मिलीमीटर, वाडाला दमकल कार्यालय के पास 17 मिलीमीटर और रे रोड स्थित ब्रिटानिया के पास 12 मिलीमीटर बारिश हुई।

पूर्वी उपनगर में एम-पूर्वी और एल-पश्चिमी वार्ड कार्यालय के पास क्रमश: 17 मिलीमीटर और 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘शहर या उपनगर में किसी स्थान से बड़े पैमाने पर जलजमाव की खबर नहीं आई है। उपनगरीय रेल सेवाएं सामान्य हैं और बृह्नमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बसों के मार्ग भी परिवर्तित करने की जरूरत नहीं पड़ी है।’’

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में मुंबई और पूर्वी व पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 27.45 मिलीमीटर, 5.24 मिलीमीटर और 9.38 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में सुबह आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और शाम में हल्की से सामान्य बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज