Kerala Orange Alert: केरल में भारी बारिश, मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

केरल के कुछ क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में लगभग 10 सेंटीमीटर बारिश हुई. राज्य में भारी बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के नौ जिलों में रविवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

कोच्चि, 29 अगस्त : केरल (Kerala) के कुछ क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में लगभग 10 सेंटीमीटर बारिश हुई. राज्य में भारी बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के नौ जिलों में रविवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. विभाग ने रविवार दोपहर को कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. अन्य सभी जिलों को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

विभाग ने मछुआरों को 30 अगस्त तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी भी दी है. आईएमडी की वेबसाइट में कहा गया है, ‘‘दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है. मछुआरों को इन समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने सलाह दी जाती है.’’ यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की प्रेमिका के पति की हत्या, साथी टीचर के साथ वारदात को दिया अंजाम

इसमें यह भी कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में जोरदार रहा है और केरल तथा लक्षद्वीप में ज्यादातर स्थानों पर बारिश हुई है. कोट्टायम जिले के वैकोम में भारी बारिश दर्ज की गई, जहां 10 सेंटीमीटर बारिश हुई, इसके बाद कोझीकोड जिले के कक्कायम और कासरगोड जिले के वेल्लारिकुंडू में आठ-आठ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. विभाग ने कल कुछ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त