Hyderabad: हैदराबाद में भारी बारिश, कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार को हुई भारी बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में जल जमाव देखने को मिला. तेलंगाना राज्य विकास योजना सोसाइटी के आंकड़ों के मुताबिक शहर के सरूरनगर स्थित लिंगोजीगुडा वार्ड ऑफिस के पास शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक 131.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि शहर के कई अन्य इलाकों में भी बारिश हुई.

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

हैदराबाद, 9 अक्टूबर : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में शनिवार को हुई भारी बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में जल जमाव देखने को मिला. तेलंगाना राज्य विकास योजना सोसाइटी के आंकड़ों के मुताबिक शहर के सरूरनगर स्थित लिंगोजीगुडा वार्ड ऑफिस के पास शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक 131.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि शहर के कई अन्य इलाकों में भी बारिश हुई. महानगर के हयातनगर इलाके के विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया जबकि कुछ लोगों ने शिकायत की है कि बारिश की वजह से उनके घर का सामान भी बह गया है. वहीं आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात चिन्नातालुका में एक व्यक्ति अपने बाइक सहित नाले में गिर गया जिसे बचाने और पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से शुक्रवार देर रात सिनेमा हॉल के नजदीक दीवार गिरने से वहां खड़े कई दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की महापौर जी विजया लक्ष्मी और एलबीनगर से विधायक डी सुधार कुमार रेड्डी ने शुक्रवार रात बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया. महापौर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जीएचएमसी अधिकारियों के साथ शुक्रवार रात को बैठक की और उन्हें सुनिश्चित करने के लिये कहा कि बारिश से जानमाल की हानि नहीं हो. यह भी पढ़ें : दिल्ली को करना पड़ सकता है बिजली के संकट का सामना: मुख्यमंत्री केजरीवाल

जीएचएमसी ने शनिवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में भारी बारिश के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया. नगर निगम ने लोगों से कहा कि जरूरी काम होने पर ही वे घरों से बाहर जाएं. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि तेलंगाना के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी. रंगारेड्डी जिले के सरूरनगर में 15 सेंटीमीटर बारिश हुई जबकि शादनगर में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट